फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bathory Hospital became a government rest house

Chamba News: सरकारी विश्राम गृह बनकर रह गया बाथरी अस्पताल

Thu, 11 Apr 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bathory Hospital became a government rest house
सरकारी विश्राम गृह बनकर रह गया बाथरी अस्पताल
विज्ञापन


30 बिस्तर की थी सुविधा, स्वीकृत चार में से महज दो ही चिकित्सक दे रहे सेवाएं
चालक न होने से एंबुलेंस भी खड़ी, 20 की आबादी निर्भर है सिविल अस्पताल पर

संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरी (चंबा)। बाथरी के पटना मोड़ स्थित सिविल अस्पताल सरकारी विश्राम गृह बनकर रह गया है। बीते वर्ष तीस बिस्तर वाले अस्पताल का उद्घाटन हुआ था। सिविल अस्पताल बनने से क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के बाशिंदों को राहत मिली थी। वर्तमान में अस्पताल में स्वीकृत चार में से महज दो ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। बाथरी और आसपास के क्षेत्रों की करीब 20 हजार आबादी उपचार के लिए यहां आती है। दो चिकित्सकों के लिए अस्पताल में सेवाएं देना मुश्किल हो रहा है। इसके अतिरिक्त यहां वर्षों पुरानी एंबुलेंस का भी इस्तेमाल नहीं हो रहा है। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि अस्पताल में चिकित्सकों के पद भरने के साथ अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद भी सृजित किया जाए।




ब्लॉक मेडिकल आफिसर चिकित्सक शाम लाल ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग को लिखा गया है। कहा कि यह एंबुलेंस रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से चालक सहित प्रदान की गई थी। चालक के वापस चले जाने से एंबुलेंस ऐसे ही खड़ी है। इसे चलाने की अन्य किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed