{"_id":"6a4fd963426b7c7fdb04735b","slug":"banikhets-business-submerged-following-two-hours-of-rain-chamba-news-c-88-1-cmb1014-189346-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो घंटे की बारिश में पानी में डूबा बनीखेत का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो घंटे की बारिश में पानी में डूबा बनीखेत का कारोबार
Thu, 09 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत में भारी बारिश के दौरान फंसे वाहन व पानी में पैदल चलते लोग
मूसलाधार बारिश से दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब, तीन बाइकें, पुलिया भी जलमग्न
बारिश से सड़क ने धरा नाले का रूप, तेज बहाव से खौफजदा हुए बनीखेत कस्बे के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। मूसलाधार बारिश ने बनीखेत कस्बे में बुधवार देर शाम को काफी तबाही मचाई। दो घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से पधर बाजार और मुख्य बाजार जलमग्न हो गए।
देखते ही देखते पधर नाले का पानी सड़क पर आ गया। पानी 8 दुकानों, 20 अस्थायी दुकानों में घुस गया। इससे सामान खराब हो गया। तीन बाइकें और पैदल चलने के लिए बनाई एक पुलिया भी जलमग्न हो गई।
बुधवार शाम साढ़े छह से साढ़े आठ बजे भारी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में पधर बाजार ने नदी का रूप धर लिया। कई जगह पानी कमर तक पहुंच गया। राहगीर और वाहन चालक जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। स्थानीय निवासी संदीप कुमार, गुरबहादुर, अतुल कुमार, सुभाष कुमार, मुनीश कुमार, सुरजीत सिंह अरोड़ा, विनोद कुमार, विकास कुमार, मोहिंदर सिंह और विजय कुमार ने बताया कि पधर नाले के चैनलाइजेशन से नाला संकरा होने से पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। छोटे नालों का पानी मुख्य नाले में नहीं मिल रहा। इससे पधर बाजार में जलभराव की स्थिति बन रही है। एनएच के किनारे बनीं नालियों की निकासी भी सही नहीं है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन
तहसीलदार रमेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
--
बारिश शुरू होने के कुछ ही मिनटों में दुकान में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। इससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। - संदीप अरोड़ा
--
इतनी तेज बारिश पहले कभी नहीं देखी। पानी दुकान में घुस आया और सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। - अतुल कुमार
--
पधर बाजार देखते ही देखते तालाब बन गया। दुकान में कमर तक पानी भर गया। इससे नुकसान ही उठाना पड़ा है। - गुर बहादुर
--
नाले का पानी बाजार और दुकानों में घुस आया। जल निकासी व्यवस्था सही होती तो इतनी परेशानी पेश न आती। - सुभाष कुमार
--
तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी है। टीम नुकसान और उसके कारणों का आकलन कर रिपोर्ट सौंपेगी।
- अनिल भारद्वाज, उपमंडल अधिकारी, डलहौजी