{"_id":"6aee0252062bc34c4d0d0358","slug":"ban-on-the-sale-and-storage-of-firecrackers-in-the-markets-of-bharmour-holi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202336-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर-होली के बाजारों में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर-होली के बाजारों में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर पाबंदी
Fri, 06 Nov 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
हेलीपैड क्षेत्रों में ही मिलेगी अनुमति, बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर होगी कानूनी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। दिवाली पर आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए भरमौर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर सख्ती बरती है। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर भरमौर और होली के बाजारों में पटाखे रखने और बेचने पर रोक लगा दी है। अब केवल भरमौर और होली के हेलीपैड क्षेत्रों में ही पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।
प्रशासन के अनुसार दोनों क्षेत्रों के बाजार संकरे और भीड़भाड़ वाले हैं। पूर्व में दिवाली के दौरान पटाखों की दुकानों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके कुछ दुकानदार भीड़भाड़ वाले बाजारों और गलियों में पटाखों का भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में जान-माल और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत पटाखों की बिक्री के लिए वैध लाइसेंस (फॉर्म संख्या LE-5) अनिवार्य किया गया है। इच्छुक विक्रेताओं को सात नवंबर 2026 से पहले एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने या आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 9बी के तहत भी मुकदमा चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
एसडीएम की ओर से पांच नवंबर 2026 को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसकी प्रतियां तहसीलदार भरमौर एवं होली, थाना प्रभारी भरमौर, पंचायत सचिवों और भरमौर व होली के व्यापार मंडल अध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।