फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Balera-Kurla drain drinking water scheme will be built with Rs 60.78 crore

Chamba News: 60.78 करोड़ से बनेगी बलेरा-कुरला नाला पेयजल योजना

Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Balera-Kurla drain drinking water scheme will be built with Rs 60.78 crore
चंबा के चुवाड़ी में नवनिर्मित शिव मंदिर बलेरा में पूजा अर्चना करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बलेरा क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा। उठाऊ पेयजल योजना बलेरा-कुरला नाला का जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर एनडीबी के तहत दूसरे चरण में 60 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। बलेरा पंचायत में नवनिर्मित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं। पेयजल योजना कुन्ना-चटलुणी का 70 प्रतिशत से अधिक उन्नयन कार्य पूरा किया जा चुका है। इस कार्य पर 45 लाख की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। सामाजिक सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। कहा कि सरकार ने सीमित संसाधनों के चलते आपदा प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए पहली बार 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दी है। स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप उन्होंने काहलू संपर्क सड़क को प्राथमिकता के साथ सहरेन सड़क के साथ जोड़ने की बात भी कही। कहा कि भूलकी नाला से आगे संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर जल्द भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। यूथ क्लब को प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा। सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। मंदिर प्रबंधन समिति को 21 हजार की राशि उपलब्ध करवाने का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed