फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bakloh students took an educational tour of the science center

Chamba News: बकलोह के विद्यार्थियों ने किया विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

Wed, 27 Nov 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bakloh students took an educational tour of the science center
विज्ञान केंद्र पालमपुर में शैक्षिक भ्रमण के दौरान केंद्रीय विद्यालय बकलोह के विद्यार्थी। स्रोत
चुवाड़ी (चंबा)। केंद्रीय विद्यालय बकलोह के कक्षा छठी से नौवीं और जमा एक के विद्यार्थियों ने पीएमश्री योजना के अंतर्गत विज्ञान केंद्र पालमपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी दुनिया से बाहर निकालकर ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ना है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं रिसर्च संस्थान जैसे उच्च शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण करवाया जाता है। विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल, विज्ञान वाटिका और तारामंडल विज्ञान शो देखे। विज्ञान मैजिक शो के तहत विद्यार्थियों ने विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने भूकंप, चक्रवात, ज्वालामुखी और सुनामी जैसी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को भी वास्तविक रूप से महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed