{"_id":"661812d689c36037e70fc74c","slug":"baisakhi-jaatar-fair-at-chanju-mata-temple-from-today-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122410-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चांजू माता मंदिर में बैसाखी जातर मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चांजू माता मंदिर में बैसाखी जातर मेला आज से
Thu, 11 Apr 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
चांजू माता मंदिर में बैसाखी जातर मेला आज से
चांजू (चंबा)। ऐतिहासिक चांजू माता मंदिर में बैसाखी जातर मेला शुक्रवार से शुरू होगा। दो दिवसीय मेले में क्षेत्र के लोग भाग लेंगे। यह मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मेले के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से लगाई गई दुकानों में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। मंदिर परिसर के बाहर चुराही नाटी में श्रद्धालु नृत्य करते है। मेले के शुभारंभ से पहले स्थानीय विधायक हंसराज ने मंदिर में शीश नवाया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की भी कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय मेले का शनिवार को समापन होगा। संवाद
--
विद्यार्थियों ने निहारीं राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरें
चंबा। जिला चंबा से वोकेशनल विषय के 52 विद्यार्थियों ने राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने राजस्थान के अमर फोर्ट, जल महल, पिंक सिटी, सिटी महल और स्किल सेंटर का भ्रमण किया। इसके अलावा दिल्ली के अमास सेंटर, ओलिव हेरिटेज सेंटर का भी दौरा किया। यहां व्यावसायिक शिक्षा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी हासिल की। यह जानकारी जिला वोकेशनल समन्वयक केवल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक स्कूल से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इन्हीं बच्चों को भ्रमण के लिए ले जाया गया। इनमें 31 छात्र और 21 छात्राएं शामिल हैं। बताया कि राजस्थान में काफी ऐतिहासिक धरोहरें है। जिनके बारे में विद्यार्थियों ने जानकारी हासिल की। संवाद