फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bail granted to those accused of illegal hunting of wild animals

Chamba News: वन्य जीवों का अवैध शिकार करने वाले आरोपियों को मिली जमानत

Fri, 17 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bail granted to those accused of illegal hunting of wild animals
चंबा। वन्य जीवों के अवशेषों के साथ पकड़े गए आरोपियों को चार दिन बाद कोर्ट से जमानत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन विभाग ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने दोनों पक्षाें की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा किया। वन विभाग इस मामले में आगामी जांच में जुट गया है। इस गिरोह को चलाने वाले मुख्य सरगने को पकड़ने के लिए विभाग ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। आगामी दिनों में विभाग की जांच टीम मुख्य सरगना को भी अदालत में लाकर पेश कर सकती है। इन लोगों ने चुराह के नकरोड़ जंगल में जाकर सियार का शिकार किया है। हालांकि, इस मामले में विभाग की जांच टीम ने जंगल में जाकर मरे हुए जानवर के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि जंगल में जाकर आरोपियों ने वन्य जीव का शिकार किया, लेकिन उन्हें वन रक्षक ने रोका तक नहीं। इससे यह भी साबित होता है कि वन रक्षक अपने ड्यूटी के प्रति कितनी ईमानदारी निभा रहे हैं। इसलिए जहां विभाग आरोपियों के साथ वन्य जीवों के अवशेष और सबूत ढूंढ रहा है। उसी तर्ज पर जंगलों में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों कोर्ट से जमानत मिली है। विभाग इस मामले में आगामी जांच कर रहा है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed