{"_id":"64626e321a71a063dd0a9d86","slug":"bagheigarh-phc-running-in-rented-building-chamba-news-c-19-1-153267-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किराये के भवन में चल रहा बघेईगढ़ पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किराये के भवन में चल रहा बघेईगढ़ पीएचसी
Mon, 15 May 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 15 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेईगढ़ किराये के भवन में चल रहा है। इससे उपचार करवाने के लिए दूरदराज के गांवों से पहुंचने वाले लोगों को बारिश और तेज धूप के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्र से अत्यधिक मरीजों के पहुंचने पर भी तैनात चिकित्सक की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी बघेईगढ़ का अपना भवन होने से क्षेत्र की 35,000 की आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी मरीजों को पीएचसी में मिलेंगी।
ग्रामीणों तेज कुमार, पवन कुमार, योगराज, विनोद कुमार, कर्म चंद, मनोज कुमार आदि का कहना है कि चुराह विधानसभा के तहत आते अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र किराये के भवन में ही चल रहे हैं। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेईगढ़ भी एक है। स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन न होने से मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुराह विधानसभा के विधायक की ओर से पीएचसी भवन के लिए पैसा स्वीकृत करवाया गया है।
ग्रामीणों राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, राकेश कुमार, हाकम चंद, निधिया राम, होशियार सिंह आदि ने बताया कि पीएचसी बघेईगढ़ में ग्राम पंचायत बघेईगढ़, चांजू, चरड़ा और देहरा की 35,000 की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर है।
विज्ञापन
बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएचसी बघेईगढ़ का नया भवन बन रहा है। उन्होंने भवन जल्द तैयार होने की संभावना जताई है।