फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Attendance of workers at two places, case filed against two Panchayat heads for providing benefits

Chamba News: श्रमिकों की दो जगह हाजिरी लगा लाभ पहुंचाने में दो पंचायत प्रधानों पर केस

Thu, 15 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attendance of workers at two places, case filed against two Panchayat heads for providing benefits
चंबा। एक ही समय में दो जगह विकास कार्यों में हाजिरी लगाकर श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के मामले में सदर थाना में संबंधित दो पंचायतों के तत्कालीन प्रधानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुठवाड़ी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव को शिकायत पत्र सौंपकर विकास खंड मैहला के तहत एक पंचायत में श्रमिकों की दो जगह हाजिरी लगाकर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी सहित समस्त दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सदर थाना में आरोपी पंचायत प्रधानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के आरटीआई से प्राप्त जानकारी और दस्तावेजों के अनुसार दो श्रमिकों ने 1 फरवरी 2013 से 28 फरवरी 2013 तक 39 दिन के लिए काम किया। इसकी एवज में पंचायत प्रधान की ओर से उन्हें 130 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 5070 रुपये मेहनताना जारी किया। इसी तिथि के अनुसार दोनों श्रमिकों ने दूसरी पंचायत में पक्की सड़क के मजदूरी कार्य में भी कार्य किया दर्शाया गया। 25 दिन तक कार्य करने की एवज में उन्हें 130 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 5950 रुपये जारी किए गए हैं। उक्त श्रमिकों को अलग-अलग कार्यों में एक ही दिन में उपस्थित होने के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसे में दोनों तत्कालीन प्रधानों ने श्रमिकों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दो श्रमिकों की एक ही समय में दो अलग-अलग कार्य करने को लेकर पहुंची शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed