{"_id":"623f41a76f87f90c282e2254","slug":"atm-fascility-nor-availble-in-khajjiar-chamba-news-sml403762431","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल खज्जियार में एटीएम की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल खज्जियार में एटीएम की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल खज्जियार में अभी तक बैंक की शाखा और एटीएम सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सैलानियों के पास कैश खत्म हो जाता है तो उन्हें पैसे निकलवाने के लिए एटीएम की जरूरत पड़ती है। सैलानियों को खज्जियार में यह सुविधा नहीं मिल पाती है, जिसके चलते उन्हें चालीस किलोमीटर दूर डलहौजी या 27 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता है।
स्थानीय लोग लंबे समय से सरकार और प्रशासन से एटीएम खोलने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीण कई बार सरकार और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हर्ष महाजन ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में यहां एटीएम केंद्र खोलने की घोषणा की थी लेकिन, सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक वह अपनी घोषणा को पूरा नहीं कर पाए।
अशोक कुमार, जितेंद्र, सूरज कुमार, हंसराज, रवि कुमार, केवल, योगराज, मनीष कुमार और पृथी सिंह ने बताया कि खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बाहरी राज्यों से सैलानी सैकड़ों की संख्या में घूमने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें इमरजेंसी में एटीएम की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इससे पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से दोबारा मांग की है कि खज्जियार में एटीएम केंद्र खोला जाए। सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि ग्रामीणों ने समस्या से उन्हें अवगत करवाया है। जल्द यहां एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।