चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय परिवहन विभाग चंबा व प्रेरणा द इंस्पीरेशन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष शौकत अली ने की। पुलिस मैदान में दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शाश्वत, आकर्षित सिंह व मुनीष कुमार ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में भी शाश्वत ने पहला स्थान हासिल किया जबकि रोहित वर्मा और अजय दूसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अजय कुमार, राहुल ठाकुर व मनीष कुमार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद आयूब ने पहला, विनय कुमार ने दूसरा और मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी मोहम्मद आयूब ने पहला स्थान हासिल किया और आकाश ठाकुर व दीप दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वरुण कपूर ने पहला, परमेश ने दूसरा और राजेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में वरुण कपूर, कैलिश कुकरेजा व विशाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शुभम ने पहला, अमित कुमार ने दूसरा और विनय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में योगिंद्र ने पहला, लाल हुसैन ने दूसरा और लक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकुर ने पहला, नंद लाल ने दूसरा और लक्की ने तीसरा स्थान झटका। वहीं, लंबी कूद प्रतियोगिता में हितेश ने पहला, परमेश ने दूसरा और कैलिश कुकरेजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव उमेश चौणा ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 13 व 14 फरवरी को धर्मशाला में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।