फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ASI Kartar Singh will get excellence medal

Chamba News: एएसआई करतार सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट पदक

Tue, 07 Feb 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
ASI Kartar Singh will get excellence medal
हिमाचल पुलिस महानिदेशक करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवाओं के लिए बनीखेत निवासी एएसआई करतार सिंह ठाकुर
को हिमाचल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से उत्कृष्ट पदक से नवाजा जाएगा। वर्तमान में एएसआई चंबा-कांगड़ा एसआईयू टीम में सेवाएं दे रहे हैं। बेहतरीन सेवाओं से नवाजे जाने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। इसमें एएसआई का नाम आने से घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि अति उत्कृष्ट सेवा पदक से उन अधिकारियों को नवाजा जाता है जिनका आज तक अपनी पूरी सेवा में स्वच्छ रिकॉर्ड पाया जाता है। ऐसे कर्मी अति उत्कृष्ट सेवा पदक के पात्र होते हैं। चंबा-कांगड़ा एसआईयू टीम के बनीखेत क्षेत्र के रहने वाले एएसआई को भी इस पदक से सम्मानित किया जाना है। इन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान नशे के कई सौदागरों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला है। एएसआई ने पुलिस में अपनी सेवा के दौरान 3 क्विंटल चरस और 250 ग्राम से अधिक चिट्टे के कारोबारियों को पकड़ा। वहीं अफीम की खेती करने वालों और इलाके में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों पर अच्छी धरपकड़ बनाए रखी है। चंबा में 2017 में चोरों ने भलेई माता मंदिर में स्थापित माता की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति चुराई थी। करतार सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्य को निभाते हुए 24 घंटे के भीतर पंजाब से उन पांचों चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। उसके बाद उन्हें 2017 में डीजीपी डिस्क से नवाजा गया। इसके दो वर्ष बाद चरस पकड़ने पर 2019 में भी डीजीपी डिस्क से नवाजा गया। इसके अलावा भी उन्हें बेहतरीन सेवाओं के लिए कई बार सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed