{"_id":"6ad253d2f832d9bd3b069183","slug":"as-the-topic-of-mutton-and-chicken-came-up-chambas-chaugan-echoed-with-whistles-chamba-news-c-88-1-ssml1007-200169-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मटन-चिकन का जिक्र छिड़ा तो सीटियों से गूंज उठा चंबा का चौगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मटन-चिकन का जिक्र छिड़ा तो सीटियों से गूंज उठा चंबा का चौगान
Fri, 16 Oct 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष की बात पर खिलाड़ियों ने बजाईं तालियां, ठहाकों के बीच खुशनुमा हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की डाइट का जिक्र छिड़ा तो माहौल अचानक खुशनुमा हो गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने जब खिलाड़ियों को खूब मटन और चिकन खिलाने की बात कही तो चौगान में मौजूद खिलाड़ियों ने सीटियां बजाकर और तालियां पीटकर जोरदार प्रतिक्रिया दी। देखते ही देखते पूरा चौगान ठहाकों से गूंज उठा।
दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष अपने संबोधन में खिलाड़ियों की डाइट मनी का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की डाइट मनी बराबर कर दी गई है। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बच्चों को खूब मटन और चिकन खिलाया करो। लंच और डिनर, दोनों समय उनके खाने में मटन और चिकन दिया जाना चाहिए।
उनकी इस बात पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। किसी ने सीटियां बजाईं तो किसी ने तालियां पीटकर अपनी खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। खेल प्रतियोगिता के बीच कुछ पल के लिए माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का हो गया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष की मजाकिया टिप्पणी और खिलाड़ियों के उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। खेल मैदान में मुकाबलों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बीच यह पल भी चर्चा का विषय बन गया।