फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As the heat increased in the plains, sheep herders started returning with their livestock.

Chamba News: मैदानों में तपिश बढ़ते ही पशुधन के साथ लौटने लगे भेड़पालक

Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
As the heat increased in the plains, sheep herders started returning with their livestock.
साहो (चंबा)। मैदान तपने के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब से जिले के जनजातीय क्षेत्रों के भेड़पालक पशु धन के साथ पहाड़ी इलाकों का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ चारे का संकट हो जाता है। ऐसे में मवेशी पालक हर वर्ष पशुधन के साथ पहाड़ों का रुख करते हैं। रास्ते में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता है।

भेड़पालक पशुधन के साथ सर्दियां शुरू होने के साथ ही मैदानी इलाकों का रुख करते हैं। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की वजह से यहां पशुओं के लिए घास की व्यवस्था नहीं हो पाती है। मैदानी इलाकों में छह माह तक रहने के बाद भेड़पालक पशुधन के साथ मैदानी इलाकों से धारों की तरफ पलायन कर ऊंची पहाड़ियों की चोटियां को पार कर अपने घर पहुंच जाते हैं। ये भेड़ पालक जब एक तरफ से दूसरी तरफ पलायन कर रहे होते हैं तो उस वक्त उन्हें सड़कों से होकर ही आवाजाही करनी पड़ती है। इस वजह से इन्हें रास्ते में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मवेशी पालकों को सड़कों पर अपने पशुधन को हादसों को शिकार होने, वन विभाग के पौधों को पशुधन से बचाने, जंगली जानवरों से पशुधन को बचाने समेत अज्ञात चोरों से भी पशुधन को बचाना पड़ता है। भेड़पालकों ने सरकार से मांग उठाई है कि भेड़पालकों के पलायन के दौरान उनकी भेड़-बकरियों के लिए दवाइयां की पूरी व्यवस्था की जाए। जहां-जहां पर पड़ाव लगते हैं, वहां सरकार की ओर से शेड लगाए जाएं। इससे उस जगह रात के समय कोई भी भेड़पालक रुक सकता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed