फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As the flames grew, villagers fought the fire for four hours.

Chamba News: लपटें बढ़ीं तो चार घंटे आग से जंग लड़ते रहे ग्रामीण

Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
As the flames grew, villagers fought the fire for four hours.
भलेई पंचायत के बम्बेऊ के जंगल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण: जागरूक पाठक
तेज हवाओं से जंगल में आग भड़की तो पूरी रात बुझाने में जुटे रहे बम्बेऊ के लोग
विज्ञापन

आग से जंगल और पटवार सर्किल भवन को भी पैदा हो गया था खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तेज हवाओं के साथ जंगल में भड़की आग ने बम्बेऊ गांव में दहशत फैला दी। आग की बढ़ती लपटें जब पटवार सर्किल भवन के करीब पहुंचीं तो ग्रामीणों ने रातभर की परवाह किए बिना मोर्चा संभाल लिया।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर उन्होंने बड़े नुकसान को टाल दिया। भलेई पंचायत के बम्बेऊ गांव में वीरवार शाम करीब छह बजे आग भड़की थी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इतनी तेजी से फैली कि आसपास के जंगल और पटवार सर्किल भवन को भी खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब दस बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जंगल के एक हिस्से में लगी आग तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली। इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनियों और अन्य संसाधनों से आग को फैलने से रोका। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पटवार सर्किल भवन सहित आसपास का वन क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार, कुसमो देवी, बलदेव राम, विजय कुमार, मन्नी कुमार, सोनी कुमार, पवन कुमार और तनीशा ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग हर वर्ष आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगा देते हैं। इससे वन संपदा को भारी नुकसान होता है। उधर, पटवार सर्किल सहायक विजय कुमार ने बताया कि जंगल में अचानक आग लगी और आग पटवार सर्किल बम्बेऊ के पास पहुंच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया, वन विभाग को भी इस बारे में जानकारी दी है कि वहां की निगरानी की जाए। आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed