{"_id":"574d83704f1c1b0e7610943c","slug":"artist-invite-to-people-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में लोगों के सुझाव पर बुलाए जाएंगे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में लोगों के सुझाव पर बुलाए जाएंगे कलाकार
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 31 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस बार कलाकार लोगों की पसंद पर आएंगे। प्रशासन पिछली बार की तर्ज पर ही उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुझाव पेटी रखेगा। जिसमें सभी शहरवासी अपने सुझाव दे पाएंगे। यह पेटी करीब दो हफ्तों तक बाहर रखी जाएगी और सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति की बैठक के दौरान इसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
जिस नाम के सबसे ज्यादा सुझाव होंगे प्रशासन उस कलाकार को चंबा बुलाने का प्रयास करेगा। इतना ही नहीं इस पेटी में लोग उन कलाकारों को रिजेक्ट भी कर पाएंगे जो उन्हें पसंद नहीं होंगे। सुझाव पेटी को रखने के लिए सोमवार को बचत भवन में हुई मिंजर मेला कमेटी की बैठक में भी विचार विमर्श हुआ था। जिसमें सभी सदस्यों ने सुझाव पेटी रखने पर अपनी सहमति जताई थी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अशो कुमार, देश राज, मनोज कुमार, हंस राज, प्यार सिंह, राकेश, चंद राम, कमल कुमार, सूरज, सुनील कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि मिंजर मेले में आने वाले कलाकारों के लिये स्थानीय जनता का सुझाव लेना बहुत जरूरी है। प्रशासन द्वारा रखी जाने वाली सुझाव पेटी में लोग अपनी पसंद के कलाकारों की सूची उसमें डाल पाएंगे। जिससे मिंजर मेलेे में लोग अपनी पसंद के कलाकारों को देख व सुन पाएंगे। उधर, एडीएम शुभकरण सिंह ने बताया कि इस बार प्रशासन द्वारा उपायुक्त कार्यालय में सुझाव पेटी रखी जाएगी। जिसमें लोग अपने पसंद के कलाकारों के नाम लिख कर उसमें डाल सकेंगे। लोग जिन कलाकारों के नामों का सुझाव देते हैं यदि उनसे डेट फाइनल हुई तो मिंजर में उन्हें ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन