फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Arrangements handed over to a sanitation worker in Teesa Hospital

Chamba News: तीसा अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी के हवाले व्यवस्था

Thu, 03 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Arrangements handed over to a sanitation worker in Teesa Hospital
चंबा में तीसा अस्पताल के आसपास फैली गंदगी। जागरूक पाठक।
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में सफाई कर्मचारियों की कमी से सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। पूरे अस्पताल की सफाई का जिम्मा एक कर्मचारी के कंधे पर है। एक कर्मचारी के लिए ओपीडी से लेकर वार्ड और अन्य स्थानों पर सफाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल के चारों तरफ गंदगी का आलम है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल में स्वच्छ माहौल नहीं मिल रहा है। शौचालय से लेकर अन्य स्थानों पर गंदगी देखने को मिल रही है। पिछले कई सालों से नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारी के पद खाली हैं। कुछ माह पहले अस्पताल प्रबंधन ने आरकेएस के तहत एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की थी। वह चाह कर भी पूरे अस्पताल की सफाई नहीं कर पा रहा है। नागरिक अस्पताल तीसा पर चुराह की एक लाख आबादी स्वास्थ्य सेवा पाने के लिए निर्भर है। ऐसे में रोजाना ओपीडी में 100 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है। तीमारदारों में परवेज, सुनील कुमार, हंसराज, टेक चंद, रविंद्र, मान सिंह और प्यारदीन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तीसा अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के कम से कम चार से पांच पद भरे जाएं। कार्यकारी बीएमओ डॉक्टर ऋषि पुरी ने कहा कि अगर सफाई कर्मचारी की नियुक्ति होती है तो नागरिक अस्पताल तीसा में सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि नागरिक अस्पताल तीसा में चल रही स्टाफ की कमी खासकर सफाई कर्मचारियों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed