फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Army soldiers saved the life of an unconscious woman.

Chamba News: सेना के जवानों ने बेसुध महिला की बचाई जान

Wed, 20 May 2026 04:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
Army soldiers saved the life of an unconscious woman.
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के साथ लगते गांव बड़ेरु में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घास काट रही महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला के साथ मौजूद दूसरी महिला के शोर मचाने पर पास ही रॉक क्लाइंबिंग अभ्यास के लिए पहुंचे सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए महिला का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक ढलोग निवासी ममलो देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गई। महिला की हालत बिगड़ती देख साथ मौजूद दूसरी महिला ने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। संयोगवश थोड़ी ही दूरी पर सेना के जवान रॉक क्लाइंबिंग का अभ्यास कर रहे थे। चीख-पुकार सुनते ही जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को निजी वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में तैनात चिकित्सक डॉ. विश्व दीपक कंवर ने बताया कि महिला को उच्च रक्तचाप और अधरंग का अटैक आया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सेना के जवानों की तत्परता और साहस की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते जवान मौके पर न पहुंचते तो महिला की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed