{"_id":"6a09faaa7b827655fd0c183e","slug":"arjun-singh-unanimously-elected-president-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183685-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने अर्जुन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने अर्जुन सिंह
Sun, 17 May 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। द चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशक मंडल की बैठक माई बाग में हुई। इसमें निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान अर्जुन सिंह को सर्वसम्मति से मंडल का अध्यक्ष चुना गया। वजीरु राम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अंकेक्षण अधिकारी सहकारी सभाएं राजेश कुमार ने की। सदस्य निदेशक मंडल के रूप में भरमौर-होली जोन से मुंशी राम, सलुणी जोन से प्यार चंद, भटियात जोन से रवि सिंह, तीसा जोन से अशोक कुमार और पुखरी जोन से सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने संघ के हित में पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। संवाद
--