फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Arjit topper in healthy baby competition

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में अर्जित अव्वल

Sat, 26 Mar 2022 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Arjit topper in healthy baby competition
चौगान में ईट राईट मेले में हेल्थी बेबी प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चे को सम्मानित करते मुख्या? - फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय में आयोजित ईट राइट मेले में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में अर्जित भाटिया ने पहला स्थान हासिल किया जबकि, समयंक पाल ने दूसरा और आकृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के तहत विधि प्रथम, गार्गी दूसरे और अब्राहिम तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रीता शर्मा प्रथम, अहिल्या शर्मा द्वितीय और शबनम तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह रस्साकशी प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूह चंबा प्रथम और द्वितीय स्थान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहीं। शैफ कंपीटीशन में जस्ट चंबा से नीतिका मोंगा प्रथम, थोगलिया राम एचपीटीडीसी द्वितीय और संदीप बेदी एनएफसीआई होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चंबा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

छह किलोमीटर मिनी मैराथन में वरिष्ठ महिला वर्ग में मीना कुमारी प्रथम जबकि, मंजू शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। 11 किलोमीटर क्रॉस कंट्री इवेंट में मनीष कुमार प्रथम, यूहान मिर्जा द्वितीय और अक्षय पुंगा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह मिनी मैराथन वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता के तहत शशिकांत मेहरा ने प्रथम स्थान, फकीरचंद द्वितीय जबकि, उमेश चौणा तृतीय स्थान पर रहे। साइकिल रेस प्रतियोगिता में युक्ति महाजन प्रथम, हिमांग बख्शी द्वितीय और अरिहंत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त बेस्ट स्टाल में रेडक्रॉस सोसायटी प्रथम, नॉट ऑन मैप संस्था द्वितीय जबकि, राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना चरण-1 और दो संयुक्त तौर पर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed