{"_id":"667ee77e4057b65acd097ef8","slug":"applications-for-getting-samman-rashi-doubled-in-two-weeks-chamba-news-c-88-1-cmb1003-127992-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सम्मान राशि पाने के लिए दो हफ्ते में दोगुना हो गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सम्मान राशि पाने के लिए दो हफ्ते में दोगुना हो गए आवेदन
Fri, 28 Jun 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा के करीयां में जिला कल्याण कार्यालय के बाहर सुख-सम्मान निधि योजना के तहत फार्म को जमा करवान
चंबा। प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है।
दो सप्ताह पहले 22 हजार आवेदन जिला कल्याण विभाग के पास पहुंचे थे। अब यह आंकड़ा 44190 तक पहुुंच गया है। रोजाना हजारों महिलाएं फार्म जमा करवाने के लिए जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंच रही हैं। घंटों धूप में खड़े होकर महिलाएं फॉर्म जमा करवा रही हैं।
जानकारी के अनुसार योजना के तहत 28 जून तक जिले में 44190 आवेदन पत्र मिले हैं। इनमें तहसील चंबा में 13547, चुराह में 7508, सलूणी में 8669, डलहौजी में 3540, भटियात में 7262, भरमौर में 2614 और पांगी में 1050 आवेदन आए हैं।
गौरतलब है कि योजना के तहत अब तक 1245 महिलाओं को तीन माह की किस्त जारी कर दी गई है। हर महिला के खाते में 4500-4500 रुपये डाले गए है। विभाग को सरकार की ओर से 56 लाख 2500 रुपये का बजट जारी किया गया था। अभी तक दोबारा बजट नहीं आया है।
विज्ञापन
योजना की लाभार्थी महिलाओं में मोहल्ला धड़ोग निवासी सपना, शबनम चौहान, अपर जुलाहकड़ी निवासी वनिता चंद्रा और पूजा देवी ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकार की इस योजना की सराहना की है।
--
जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत अब 44190 आवेदन पहुंचे हैं। 1245 महिलाओं के खातों में तीन माह की राशि एक साथ डाली जा चुकी है। जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, सभी महिलाओं को नियमित रूप से राशि जारी कर दी जाएगी।