{"_id":"5e3d9f4f8ebc3ee5b65627fb","slug":"apple-chamba-news-sml3236085156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब की फसल पर ही निर्भर नहीं रहेंगे अब भरमौर के बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब की फसल पर ही निर्भर नहीं रहेंगे अब भरमौर के बागवान
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। उपमंडल भरमौर के बागवान सेब के अतिरिक्त दूसरे फलों की तरफ रुझान करने लगे हैं। जिसमें सेब के अतिरिक्त दूसरे फल धार पौधे विभाग के सेल सेंटरों से बागवान खरीद चुके हैं। सेब भरमौर के बागवानों की आय का मुख्य साधन है। लेकिन, अब सेब के अतिरिक्त फलदार पौधों में अखरोट, कीवी, पलम व खुमानी की तरफ रुझान बढ़ने लगा है ताकि एक ही फसल पर निर्भर न रह सके।
उद्यान एवं बागवानी विभाग द्वारा इस वर्ष भरमौर के बागवानों को अलग-अलग सेल सेंटरों में 11,000 हजार के करीब पौधे वितरित किए जा चुके हैं। जिसमें सेब के 9000 हजार, अखरोट 1500, पलम 250, खुमानी 250 व कीवी के 200 पौधे शामिल हैं। बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना ही उद्यान विभाग का मुख्य मकसद है। बतातें चलें कि बीते कुछ वर्षों से भरमौर के बागवान स्थानीय प्रशासन से सेब के अतिरिक्त दूसरे फलदार पौधे जो यहां हो सकते हैं, उन्हें प्रदान करने की मांग उठाते आ रहे थे। इसी के चलते इस बार 9 हेक्टेयर में अतिरिक्त पौधे बागवानों द्वारा लगाए गए हैं। जिन्हें विभाग की तरफ से प्रति हेक्टेयर 30 हजार का अनुदान भी दिया गया है।
उद्यान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ एसएस चंदेल ने बताया कि इस बार बागवानों को सेब के अलावा दूसरी प्रजातियों के फलदार पौधे भी वितरित किए गए हैं।