फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anuradha is making baskets and other products, demand reaches Delhi, Mumbai and Bangalore

Chamba News: अनुराधा बना रहीं टोकरियां और अन्य उत्पाद, दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू तक मांग

Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anuradha is making baskets and other products, demand reaches Delhi, Mumbai and Bangalore
अनुराधा अपने उत्पादों के साथ:
चंबा। शहर की रहने वाली अनुराधा ने मेहनत और हाथों के हुनर को पहचान दिलाकर उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने चीड़ के पत्तों से सुंदर टोकरियां, गुड़िया और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाकर न केवल अपनी आजीविका का साधन बनाया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

अनुराधा के हाथों से बनाए उत्पाद अब ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं। उनके उत्पादों की मांग दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से आ रही है। अनुराधा बताती हैं कि पहाड़ की कला को शहरों तक पहुंचाना मेरे लिए गर्व की बात है। हर ऑर्डर मेरा आत्मविश्वास बढ़ाता है।
विज्ञापन

बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने अपने घर में ही उत्पादन का दायरा बढ़ा लिया है। वह बताती हैं कि चीड़ के पत्तों का उपयोग पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, क्योंकि जंगलों में जमा ये पत्ते अकसर आग लगने का कारण बनते हैं। इन्हें एकत्र कर उपयोगी वस्तुओं में बदलना प्रकृति के साथ तालमेल का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराधा द्वारा बनाई गई टोकरियां खास तौर पर लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनमें रखी रोटियां लंबे समय तक गर्म रहती हैं।
स्थानीय महिला समूह बनाए, औरों को दे रहीं प्रशिक्षण
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अनुराधा ने स्थानीय महिला समूहों का गठन किया है। वह गांवों और स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित कर अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं ताकि वे भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

मेरी कला प्रकृति के साथ काम करने और महिलाओं को रोजगार देने का जरिया है। मैं चाहती हूं कि हर महिला अपनी कला पर भरोसा करे और अपने दम पर आगे बढ़े। अनुराधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed