फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anmol first in fifth class in Salwan school

Chamba News: सालवां विद्यालय में पांचवीं कक्षा में अनमोल प्रथम

Wed, 31 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Anmol first in fifth class in Salwan school
तेलका (चंबा)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सालवां में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान अशोक सूर्यांश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मुख्य अध्यापक महेंद्र कुमार ने की। पांचवीं कक्षा में अनमोल, साइना और आर्यन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चौथी कक्षा में प्रिंस कुमार प्रथम, शानवी शर्मा द्वितीय और सारिका तृतीय स्थान पर रहीं। तीसरी कक्षा में वरुण राजपूत, गौरव और माही क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। दूसरी कक्षा में आकाश, आरुही, मोहम्मद आविद पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम कक्षा में किरण कुमारी, इशानी और भव्य प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में इशानी शर्मा प्रथम, विपिन सिंह द्वितीय, रियांश देवल तृतीय और इशिता शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहीं। एलकेजी में अवनी कुमारी प्रथम, मीत राजपूत द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


नर्सरी कक्षा में सानवी शर्मा, अंशुल जरयाल और हर्ष कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडा में शिक्षा संवाद हुआ। एसएमसी अध्यक्ष कांतो देवी ने मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रही। स्कूल प्रभारी पवन कुमार, अध्यापक नेक राज समस्त समिति सदस्यों को सम्मानित किया। विद्यालय में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का आज अंतिम दिन रहा। लिहाजा, उन्हें हार पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed