{"_id":"69c80966ca2c4050a70ab14a","slug":"anger-erupts-over-digging-dispute-escalates-over-drainage-work-chamba-news-c-88-1-cmb1003-178688-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खोदाई से खौला गुस्सा, निकासी नाली के काम पर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खोदाई से खौला गुस्सा, निकासी नाली के काम पर बढ़ा विवाद
Sat, 28 Mar 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
जबरदस्ती कलवर्ट को बंद के विरोध में मुगला में प्रदर्शन करते लोग। संवाद।
हरदासपुरा वार्ड में लोगों ने मशीनरी लेकर खोदाई करने पहुंचे ठेकेदार का किया विरोध
हाईवे पर 20 मिनट तक चला विवाद, लोगों ने एसी टू डीसी से मिलकर बताई समस्या
लोगों के साथ बैठक में विचार-विमर्श का आश्वासन मिलने के बाद शांत वार्ड के बाशिंदे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हरदासपुरा वार्ड में निकासी नाली का काम अब विवाद की वजह बन गया है। एक ओर प्रशासन इसे सुधारने की पहल कर रहा है, दूसरी ओर स्थानीय लोग इसे अपने घरों और मोहल्ले के लिए खतरा मानते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। यही टकराव पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर रहा है।
शनिवार को ठेकेदार मशीनरी और लेबर के साथ नाली की खोदाई करने के लिए पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। हाईवे पर करीब बीस मिनट विवाद चलता रहा। इसके बाद लोग एसी टू डीसी से भी मिले। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस मामले को लेकर सभी के साथ बैठक की जाएगी। इसमें विचार-विमर्श करने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
लोगों में रमेश कुमार, उषा देवी, विपन कुमार, शम्मी कुमार, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, निर्मला देवी, मधु कुमारी, आशा देवी और भारती कुमारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से राजाओं के समय बना कलवर्ट बंद किया जा रहा है। इसके बंद होने से दूसरे मोहल्ले में बरसात के समय नुकसान हो सकता है। इससे स्थानीय लोगों के घरों को भी खतरा हो सकता है। प्रशासन को इस मामले को लेकर पूर्व में चल रहे कलवर्ट को जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस मामले की उन्हें सूचना मिली है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी लोगों को एक साथ बुलाकर बैठक करें। राजाओं के समय बने कलवर्ट को बंद न करवाया जाए।
--