{"_id":"66f82e4b71702a63b3016870","slug":"anger-among-the-people-of-the-valley-after-the-transfer-of-surgeon-dr-vishal-to-bharmour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134092-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सर्जन डॉ. विशाल के भरमौर तबादले के बाद घाटी के लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सर्जन डॉ. विशाल के भरमौर तबादले के बाद घाटी के लोगों में रोष
Sat, 28 Sep 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात सर्जन डॉ. विशाल का तबादला सिविल अस्पताल भरमौर होने के फैसले से घाटी के लोगों में गहरा असंतोष पैदा हो गया है।
खासतौर पर पांगी की महिला शक्ति इस तबादले को लेकर नाराज है। शनिवार को पांगी घाटी की 19 पंचायतों की महिलाएं किलाड़ में एकत्रित हुईं और आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में महिलाओं ने सर्जन डॉक्टर विशाल का तबादला रद्द करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि डॉक्टर विशाल ने पांगी घाटी में अपने कार्यकाल के दौरान बहुत महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। उनके चले जाने से घाटी के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पांगी घाटी एक दुर्गम क्षेत्र है, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से ही सीमित हैं। ऐसे में एकमात्र सर्जन डॉक्टर का तबादला होने से यहां के लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी दिक्कतें आ जाएंगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर डॉक्टर विशाल का तबादला रद्द नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर हुड़ान गांव की महिलाएं, धरवास, लुज, साच, कुमार, फिंडपार व घाटी की अन्य महिलाएं मौजूद रही। संवाद
--