{"_id":"6a21adb07517d3d98206a1e8","slug":"anganwadi-system-in-the-shadow-of-empty-chairs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-185571-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खाली कुर्सियों के साये में आंगनबाड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खाली कुर्सियों के साये में आंगनबाड़ी व्यवस्था
Thu, 04 Jun 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में सुपरवाइजरों के पद खाली होने से रिकॉर्ड और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कार्य ठप
जिले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों के 62 पद स्वीकृत, 31 ही हैं तैनात
तैनात सुपरवाइजरों के हवाले हैं 40 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आंगनबाड़ी केंद्रों की दीवारों पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीरें भले सजी हों लेकिन उनकी निगरानी का पूरा ढांचा खुद अधूरा नजर आ रहा है।
चंबा में आधे आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद खाली होने से केंद्रों की मॉनिटरिंग व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एक-एक सुपरवाइजर पर दर्जनों केंद्रों का बोझ है। इससे रिकॉर्ड अपडेट करने से लेकर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन तक हर स्तर पर असर पड़ रहा है।
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों के आधे से ज्यादा पद खाली हैं। जिले में सुपरवाइजरों के 62 स्वीकृत पद हैं। इनमें सिर्फ 31 पदों पर ही सुपरवाइजर तैनात हैं। 31 पद लंबे समय से खाली हैं। एक सुपरवाइजर के पास 40 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का जिम्मा है। स्टाफ की कमी से सुपरवाइजरों पर दोहरे-तिहरे केंद्रों का बोझ है। इससे केंद्रों का नियमित निरीक्षण नहीं हो पा रहा। पोषाहार वितरण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों के ग्रोथ मॉनिटरिंग का रिकॉर्ड भी समय पर अपडेट नहीं हो रहा। कई केंद्रों में महीनों से सुपरवाइजर नहीं पहुंची हैं। रिपोर्ट भेजने और रजिस्टर चैक करवाने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ता है। इससे योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक देरी से पहुंच रहा है।
उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए सरकार से आग्रह किया गया है। फिलहाल तैनात स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
--
ये हैं सुपरवाइजरों के काम
सुपरवाइजर का काम है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में एकीकृत बाल विकास योजना की 6 सेवाएं पूरक पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, रेफरल सेवा, प्री-स्कूल शिक्षा और पोषण-स्वास्थ्य शिक्षा आदि सही से लागू करवाना है।