फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anganwadi centers will have to be made clean, photos will also have to be sent daily

Chamba News: साफ-सुथरे बनाने होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, रोजाना फोटो भी भेजनी होगी

Sun, 21 Jul 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will have to be made clean, photos will also have to be sent daily
चंबा। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह में इसे एक बड़े अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग भी करेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को इसकी फोटो नियमित रूप से जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजनी होगी। अगर कोई आंगनबाड़ी स्टाफ विभागीय निर्देशों की अवहेलना करता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर जवाबतलब किया जाएगा। विभाग के इस तरह के निर्देशों का मकसद आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भंडारण डिब्बों को ठीक से साफ करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना होगा कि केंद्रों में कोई भी एक्सपायरी डेट का खाद्य पदार्थ न हो। आंगनवाड़ी केंद्रों में खाद्य स्टॉक के लिए पहले आओ, पहले पाओ के नियम का पालन करना होगा। रसोई के फर्श और स्लैब को नियमित रूप से साफ, भोजन वितरण में उपयोग किए जाने वाले बर्तनों की सफाई, पानी भंडारण टैंकों की सफाई रहनी चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित, सुपरवाइजरों को यह व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि निदेशालय से प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ऐसे निर्देश जारी हुए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश पंजोरिया ने बताया कि इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले में हैं 1495 आंगनबाड़ी केंद्र
जिले में 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें सफाई अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed