{"_id":"63f0c466b2cfb623b9080475","slug":"anganwadi-centers-should-be-made-attractive-chamba-news-c-19-1-63322-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: आकर्षण युक्त बनाए जाएं आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: आकर्षण युक्त बनाए जाएं आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त कार्यालय सभागार में बैठक के दौरान नीति आयोग से आई टीम और अन्य।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग के अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
संस्थागत प्रसव और कुपोषण के खात्मे के प्रयासों को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न मानक बिंदुओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की नीति आयोग ने समीक्षा की। नीति आयोग से आए सुमित गर्ग उपसचिव फार्मास्यूटिकल्स और राजेंद्र कुमार सोनी निदेशक केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा के दौरान नीति आयोग के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के प्रति विशेष आकर्षण युक्त बनाने का सुझाव दिया। नीति आयोग के अधिकारियों ने जिले में संस्थागत प्रसव और महिलाओं और बच्चों में कुपोषण के खात्मे को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए विद्यालयों का निरीक्षण करने को भी कहा। उपायुक्त डीसी राणा ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत किए जा रहे प्रमुख कार्यों के तहत प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के पारदर्शी मापदंडों के आधार पर नागरिकों की गरीबी, अपेक्षाकृत कमजोर पोषण, शिक्षा की स्थिति और अपर्याप्त आधारभूत संरचना की दृष्टि से भविष्य में आने वाली विभिन्न प्रकार की चुनौतियों को शामिल करके तैयार किए गए मिश्रित मानक बिंदुओं के आधार पर जिले में कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है। जिले को छह बार अलग-अलग मानकों में उच्च रैंकिंग हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित कार्यों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है।