फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An accused of threatening the forest guard did not reach the police station

Chamba News: वन रक्षक को धमकी देने का एक आरोपी नहीं पहुंचा थाने

Sat, 06 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
An accused of threatening the forest guard did not reach the police station
वन खंड अधिकारी और वन रक्षक थाने में रहे मौजूद
विज्ञापन

धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन विभाग के वन रक्षक को फोन पर जाने से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के बयान लेने के लिए थाने में बुलाया। इसमें वन रक्षक और वन खंड अधिकारी तो पुलिस के बुलाने पर अपना बयान देने के लिए थाने में पहुंच गए लेकिन दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति ही पुलिस के बुलाने पर पहुंचा, जो पेशे से अध्यापक है। दूसरा व्यक्ति जो पंचायत प्रधान का पति है वह पुलिस के बुलाने पर भी थाने में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के पूरे बयान नहीं ले पाई। वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने शिकायत पत्र के अनुसार थाने में भी बयान दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। वहीं दूसरे पक्ष से पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को बयान दिया। पुलिस अब इस मामले में प्रधान के पति का बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।


वन खंड अधिकारी अब्दुल हमीद ने बताया कि उन्होंने अपना बयान पुलिस में दे दिया है। जब तक धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, वह इस मामले को दबने नहीं देंगे। जरूरत पड़ी तो वह पुलिस अधीक्षक के पास भी जा सकते हैं। कहा कि वह वन विभाग कर्मचारी वेलफेयर मंडल चुराह के प्रधान भी हैं। ऐसे में उनका दायित्व यह भी बनता है कि किसी कर्मचारी के साथ कोई दुर्व्यवहार होता है तो वह उसकी रक्षा के लिए खड़े रहें। इस मामले में वन विभाग के सभी कर्मचारी एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed