फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amit Kumar and Tanishka Bariyal got first place in marathon

Chamba News: अमित कुमार व तनिष्का बरियाल ने मैराथन में पाया पहला स्थान

Sun, 19 May 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Amit Kumar and Tanishka Bariyal got first place in marathon
चंबा। लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मैराथन करवाई गई। इसमें चंबा के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

यह मैराथन चौगान मैदान से शुरू हुई। करियां स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट से होते हुए वापस मिलेनियम गेट पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें 16 वर्ष आयु से अधिक 30 महिला और 70 पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग में अमित कुमार प्रथम रहे, उन्हें इनाम के तौर पर 3000 रुपये दिए गए। दूसरे स्थान पर रहे मनोज कुमार को 2000 और तीसरे स्थान पर रहे रोहित कुमार को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में तनिष्का बराल ने पहला, सत्य ने दूसरा और शानू कुमारी ने तीसरा स्थान पाया। उन्हें भी नकद इनाम दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित मैराथन मेरा वोट मेरा भविष्य थीम पर आधारित रही। जिले में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। जिले में स्वीप टीमों के माध्यम से निरंतर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आयोजन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान सूची में 3 प्रतिशत युवा मतदाता हैं। ये लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने के लिए पात्र हुए हैं। इन युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह मैराथन अपना एक अच्छा संदेश प्रेषित करेगी। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला युवा आइकॉन फरहान मिर्जा को शाॅल, टोपी टोपी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed