फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ambulances are increasing the suffering, patients have to be carried in their laps.

Chamba News: एंबुलेंस बढ़ा रहीं पीड़ा, गोद में उठाकर ले जाने पड़ रहे मरीज

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ambulances are increasing the suffering, patients have to be carried in their laps.
चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीज को गाड़ी मे बिठाने के लिए गेट से बाहर तक पकड़कर लेकर आते परिजन।संवाद
चंबा। दिन: शुक्रवार, पूर्वाह्न 11:25 बजे - सलूणी से रेफर की गई 38 वर्षीय मरीज अनीता देवी को एक निजी टैक्सी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक साल से खड़ीं दो खराब एंबुलेंसों ने इतनी जगह घेर रखी है कि टैक्सी गेट के अंदर नहीं जा सकी। मजबूर होकर परिजनों ने महिला को गोद में उठाकर आपातकालीन कक्ष तक पहुंचाया।
विज्ञापन

महज पांच मिनट बाद 11:30 बजे दो और गाड़ियां मरीजों को लेकर पहुंचीं, लेकिन परिसर में जगह न मिलने के कारण वे भी अंदर नहीं जा सकीं और मरीजों को सड़क पर ही उतारना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक साल से खड़ीं दो जर्जर एंबुलेंस अब कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं। ये न सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को बाधित कर रही हैं बल्कि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार तक पहुंचने में भी बाधा बन रही हैं। अन्य एंबुलेंस और निजी वाहन परिसर के भीतर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परिजनों को मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से गेट से वार्ड तक ले जाना पड़ता है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई बार डॉक्टरों की गाड़ियां भी गेट से आगे नहीं जा पातीं।
विज्ञापन

मरीज व तीमारदार बोले- समस्या बढ़ती जा रही है
दोपहर 12:00 बजे मरीजों के परिजन रमेश कुमार, संजीव कुमार, केहर सिंह, योगराज और अमित ने बताया कि ये खराब एंबुलेंस लंबे समय से वहीं खड़ी हैं और अस्पताल तक पहुंचना अब पहले से कहीं अधिक कठिन हो गया है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम और कई बार चालान कटने जैसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंसों को हटाने की मांग कई बार प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है और आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द चलेंगी एंबुलेंस
उपायुक्त चंबा द्वारा पांच एंबुलेंस चालकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में पत्र लिखा है। अनुमति मिलते ही चालकों की नियुक्ति कर दी जाएगी और ये एंबुलेंस फिर से सड़क पर संचालन में लाई जाएंगी। डॉ. जालम भारद्वाज, एमएस, मेडिकल कॉलेज चंबा

चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीज को गाड़ी मे बिठाने के लिए गेट से बाहर तक पकड़कर लेकर आते परिजन।संवाद

चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीज को गाड़ी मे बिठाने के लिए गेट से बाहर तक पकड़कर लेकर आते परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed