फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ambulance stuck near the Old Bus Stand for ten minutes.

Chamba News: पुराना बस अड्डा के पास दस मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

Fri, 24 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck near the Old Bus Stand for ten minutes.
चंबा पुराना बस अड्डा के पास जाम में फंसी एंबूलेंस।संवाद
चंबा। पुराने बस अड्डे से लेकर इरावती तक वाहनों का जाम लगना आम बात होता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर दोपहर के समय करीब दस मिनट तक वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन

वाहनों के इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। छोटे बड़े वाहनों की कतार से राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में पुराने बास अड्डे से लेकर इरावती तक वाहनों के हाॅर्न और भीषण गर्मी के बीच भी लोग काफी परेशान दिखे। हैरानी की बात है कि रोज की तरह शुक्रवार को भी जाम से दो चार होना पड़ा। लोगो में राजीव कुमार, योगराज, प्रकाश चंद और अनिल कुमार ने बताया कि हर बार जाम लगने से एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। इससे मरीज के तीमारदार भी काफी परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बेतरतीब वाहनों के खड़ा होने से ही यह जाम की स्थिति बन रही है। लोग अपने वाहनों को दुकानों के सामने ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं। इससे रोजाना जाम लगने की नौबत पेश आ रही है। लोगों ने सपड़ी स्थित पुलिस गुमटी, शिव मंदिर और इरावती चौक पर पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग उठाई है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed