फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ambulance

समय पर सर्विस न होने से खराब हो रहीं एंबुलेंस

Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ambulance
चंबा। चंबा जिला में कुछ माह पहले आई 14 नई एंबुलेंस गाड़ियों की बीस हजार किमी चलने के बाद भी सर्विस नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से गाड़ियां बार-बार खराब हो रही हैं। समय रहते इन गाड़ियों की सर्विस नहीं करवाई गई तो आने वाले समय में सड़क किनारे धूल फांकती हुई नजर आएंगी। इन 14 नई एंबुलेंसों के अलावा अन्य एंबुलेंस वाहनों की हालत इससे भी ज्यादा दयनीय हो चुकी है। जिसकी तरफ न संचालक कंपनी ध्यान दे रही है ओर न ही स्वास्थ्य विभाग इसमें गंभीरता दिखा रहा है। एंबुलेंस कर्मचारी मजबूरी में गाड़ियों को चला रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा में पांच 108 एंबुलेंस वाहन पिछले दो महीनों से जगह-जगह धूल फांक रहे हैं। इसमें डलहौजी में डेढ़ माह से, आईएफटी चंबा में तीन महीने, चंबा में दो दिन, सूलणी में दो दिन व पांगी में चलने वाली 108 एंबुलेंस पांच महीनों से खराब पड़ी हैं। इसके अलावा तीन 102 एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी हैं। इसमें साहो में तीन महीने, चंबा-एक दो महीने व किलाड़ में 102 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त के बाद कभी रिपेयर ही नहीं हो पाई। जिस कारण मरीजों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाने आने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एंबुलेंस गाड़ियां तकनीकी खराबी की वजह से ऑफ रोड हो चुकी हैं। इन एंबुलेंस में तैनात स्टाफ जरूरत अनुसार दूसरी एंबुलेंस में अपनी सेवाएं दे रहा है। लेकिन कंपनी स्टाफ के वेतन को काट कर दे रही है। इसकी वजह से भी एंबुलेंस कर्मचारी परेशान हैं। क्योंकि खराब एंबुलेंस को ठीक करवाना कंपनी की जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालक कंपनी के कांगड़ा-चंबा प्रभारी अभिषेक भंगालिया ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्याएं अभी लाई गई हैं। आगामी दो या तीन दिनों में सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed