फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ambulance

चंबा मेडिकल कॉलेज से मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस सड़क में हुई खराब

Fri, 01 Nov 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
ambulance
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज से मरीज को लाने जा रही 108 एंबुलेंस पुराने बस स्टैंड में बीच सड़क पर ही खराब हो गई। एंबुलेंस खराब होने से ट्रैफिक जाम हो गया। एंबुलेंस को ठीक करने के लिए चालक को एंबुलेंस के नीचे घुस कर खराबी को ठीक करना पड़ा। करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस सड़क पर खड़ी रही। मरीज एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। 15 मिनट के बाद जब एंबुलेंस में आई खराबी को चालक ने ठीक किया, उसके बाद ही एंबुलेंस मरीज को लाने के लिए रवाना हुई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मरीज को लाते समय एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हुई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। सरकार व एंबुलेंस संचालन कंपनी खटारा हो चुकी एंबुलेंस गाड़ियों को बदलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। कई बार इन एंबुलेंस की ब्रेक भी फेल हो चुकी है। अगर समय रहते खटारा हो चुकी एंबुलेंस को बंद नहीं किया तो आने वाले समय में इसके भीषण परिणाम देखने को मिलेंगे। स्थानीय लोगों में चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर, सुरेंद्र, भाग सिंह, योग राज, कमल कुमार व प्यार चंद ने बताया कि चंबा में चलने वाली एंबुलेंस गाड़ियों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। सरकार इन गाड़ियों को नहीं बदल रही है। जिसकी वजह से मरीज भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने खटारा गाड़ियों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालन कंपनी के जिला प्रभारी शैलेंद्र मेठानी ने बताया कि सरकार को नई गाड़ियों का प्रपोजल भेजा गया है। जल्द ही नई गाड़ियां आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed