{"_id":"5d42ecde8ebc3e6cbe42ac62","slug":"ambetkar-youth-club-team-won-football-match-chamba-news-sml3024182125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर यूथ क्लब चंबा ने चंबा यूथ क्लब को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर यूथ क्लब चंबा ने चंबा यूथ क्लब को 4-0 से हराया
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में वीरवार को मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही है। वीरवार को प्रतियोगिता में पहला मैच आंबेडकर यूथ क्लब चंबा और चंबा यूथ क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में आंबेडकर यूथ क्लब ने चंबा यूथ क्लब को 4-0 से हराया।
जबकि दूसरे मैच में आंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब चंबा ने जुखराड़ी क्लब को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में एफसी खैरी ने एफसी चंबा को टाई ब्रेकर में 4-3 से हराया।
वहीं दिन के चौथे मैच में एफसी बटाला ने बकलोह को 4-0 से मात दी। यह जानकारी सचिव नरेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।