{"_id":"624312530009ed3d2c4111a9","slug":"amar-ujala-health-abhian-chamba-news-sml4040214147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना टीकाकरण के लिए पहले था भय, अब खुद आगे आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना टीकाकरण के लिए पहले था भय, अब खुद आगे आ रहे बच्चे
Tue, 29 Mar 2022 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:36 PM IST
सार
कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में शुरुआत में कई तरह की भ्रांतियां थीं। यही वजह थी कि चंबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान बहुत धीमी गति से चल रहा था, लेकिन सरकार के आदेश पर प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ जोड़कर मुहिम को गति दी।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीकाकरण को लेकर शुरुआत में फैली अफवाहों और भ्रांतियों को भूलकर अब हर वर्ग के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 393934 लोगों में से 375936 लोगों ने अब तक पहली डोज लगवा ली है। इस अभियान में एक ओर जहां शासन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका रही है वहीं, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ जन प्रतिनिधियों ने खासी सक्रियता दिखाई है।
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में शुरुआत में कई तरह की भ्रांतियां थीं। यही वजह थी कि चंबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान बहुत धीमी गति से चल रहा था, लेकिन सरकार के आदेश पर प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ जोड़कर मुहिम को गति दी। इसमें धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधियों को जोड़कर अभियान को सफल बनाने के लिए कदम उठाए गए।
विज्ञापन
धार्मिक संगठनों ने अपने स्तर पर लोगों से टीका लगवाने की अपील की। पहले लक्ष्य की प्राप्ति करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा था लेकिन, बाद में जागरूकता अभियान चलाने पर लोगों ने टीकाकरण को लेकर गंभीरता दिखाना शुरू कर दिया। वर्तमान में 12 से 14 और 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग का टीकाकरण जारी है। टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए स्कूलों को जरिया बनाया गया है, जहां शिविर लगाकर इन आयु वर्गों के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के साथ किशोरों को कोविड रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य खंड भरमौर में अब तक 29107 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जबकि, चूड़ी में 65069, पुखरी में 72071, किहार में 63228, किलाड़ में 13977, समोट में 94504 और तीसा में 55975 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने बताया कि टीकाकरण की शुरुआती स्टेज पर लोगों में काफी भ्रांतियां थी। इसके चलते लोग टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे थे लेकिन, जागरूकता अभियान के बाद जिले में टीकाकरण अभियान तेज हुआ है। चंबा लक्ष्य के नजदीक पहुंच चुका है। जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। इसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। अब लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक हो चुके हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना स्वयं टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।