फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   amar ujala education abhiyan chamba himachal

अमर उजाला शिक्षा अभियान: कोरोना का खौफ मिटा, बच्चों में बढ़ाया जा रहा आत्मविश्वास

Tue, 29 Mar 2022 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2022 10:39 PM IST
सार

चंबा जिले में स्कूल खुलने के बाद अब शिक्षक बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को खुले मन से स्कूल भेजने लगे हैं। हालांकि, कोरोना काल के शुरुआत में अभिभावकों के मन में भय था।

विज्ञापन
amar ujala education abhiyan chamba himachal
चंबा के डीएवी स्कूल में कक्षा में पढ़ाई करते बच्चे।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्कूल खुलने के बाद अब शिक्षक बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को खुले मन से स्कूल भेजने लगे हैं। हालांकि, कोरोना काल के शुरुआत में अभिभावकों के मन में भय था। कोरोना महामारी के कारण दो सालों तक स्कूली बच्चे मोबाइल से पढ़ाई करने तक ही सीमित रह गए थे। ऑफलाइन पढ़ाई से ऊब चुके बच्चे भी उत्साह के साथ अब स्कूल पहुंच रहे हैं। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शिक्षक भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बच्चों में तरह-तरह की गतिविधियां करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन


मां के साथ शिक्षक की भूमिका भी निभाई
अभिभावक रश्मि का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच बच्चे की पढ़ाई जारी रखना एक बड़ी चुनौती था। इस दौरान उन्होंने मां के साथ एक शिक्षक की भूमिका भी निभाई। कोरोना को लेकर अब धीरे-धीरे डर कम हो रहा है। चंदा कुकरेजा का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते बच्चों का आत्मविश्वास कम हुआ है। इसके लिए घर पर भी उनका हौसला बढ़ाने का कार्य कर रही हूं। अब स्कूलों में कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


अभिभावक तनु भाटिया का कहना है कि शुरुआत में बच्चे को स्कूल भेजने में थोड़ी झिझक थी, लेकिन स्कूल में कोरोना नियमों का सलीके से पालन हो रहा है। बेहतर व्यवस्था की गई है। अब किसी तरह का डर नहीं है। भारती का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद स्कूल खुलने से बच्चों में भी एक नई उमंग है। बच्चे अब स्कूल जाने के लिए उत्सुक हैं। संक्रमण कम होने के कारण बच्चों को लेकर चिंता भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को किया जा रहा जागरूक : स्वेता
आरबीएस स्कूल चंबा की प्रधानाचार्य स्वेता सहगल का कहना है कि बच्चों को हर दिन कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन का अब भी पालन किया जा रहा है। इसके लिए बच्चों की काउंसलिंग भी की जा रही है।

आत्मविश्वास बढ़ाने के किए जा रहे प्रयास : कंचन
किड्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य कंचन शर्मा का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद कोरोना को लेकर बच्चों और शिक्षकों के मन में शुरुआत में डर था। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बच्चे स्कूल में अब काफी खुश : अशोक
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूूल चंबा के प्रधानाचार्य अशोक गुलेरिया का कहना है कि कोरोना काल के बाद अब सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बच्चों की काउंसलिंग भी की जा रही है। स्टाफ भी बच्चों से बात कर रहा है। बच्चे अब स्कूल में काफी खुश हैं।


दूर की जा रही खामियां : दीपक
डिवाइन पब्लिक स्कूल सरोल के प्रधानाचार्य दीपक रघुवंशी का कहना है कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। ऑनलाइन माध्यम से बच्चे जुड़े रहे। इससे लिखने और पढ़ने में कमजोर हो गए। इन खामियों को दुरुस्त करने में स्टाफ जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed