फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Already due to shortage of staff, another professor has been transferred.

Chamba News: पहले ही स्टाफ की कमी एक और प्रोफेसर का हो गया तबादला

Thu, 11 Apr 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Already due to shortage of staff, another professor has been transferred.
पहले ही स्टाफ की कमी एक और प्रोफेसर का हो गया तबादला
विज्ञापन


महाविद्यालय भलेई में दो प्राध्यापक तैनात, बच्चों की भी कम होती जा रही संख्या
अभिभावक बोले, छह साल पहले खुला कॉलेज, पूरा स्टाफ आज दिन तक नहीं हुआ तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय भलेई में पहले से ही स्टाफ की कमी चल रही है और अब एक और प्रोफेसर का तबादला कर दिया गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में दो प्राध्यापक कॉलेज में तैनात हैं। कई सालों से स्टाफ की कमी से जूझ रहा भलेई में अब बच्चों की संख्या भी कम होती जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार आज दिन तक स्टाफ की कमियों को पूरा नहीं कर पाई। पहले लगभग 150 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते थे। अब यहीं संख्या घटकर 70 तक पहुंच चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि छह साल पहले खुले इस कॉलेज में आज दिन तक पूरे स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है, बल्कि एक प्रोफेसर की तैनाती होती है तो दूसरे प्रोफेसर का तबादला करवा दिया जाता है। ऐसे में विद्यार्थी मजबूर चंबा और बनीखेत कॉलेज का ही रुख करते हैं।




अभिभावकों में मोहन लाल, दलीप, रोशन लाल, विनोद, करनैल सिंह, चैन लाल, पुष्पा देवी, कुसुम, चंपा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भलेई में सरकार ने सात पद स्वीकृत किए हैं, लेकिन दो ही प्राध्यापक यहां सेवाएं दे रहे हैं। बहरहाल, विद्यार्थियों को अन्य विषयों को पढ़ने में परेशानी हो रही है। कुल मिलाकर भलेई कॉलेज की तस्वीर छह सालों में भी नहीं बदल पाई है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि जल्द पूरे स्टाफ की तैनाती की जाए। महाविद्यालय भलेई के प्रभारी सरदारी लाल का कहना है कि भलेई कॉलेज में स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed