{"_id":"675a77ff89a0b7702b05d8bc","slug":"all-people-above-60-years-of-age-will-be-tested-for-tb-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139373-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ‘60 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों की होगी टीबी जांच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ‘60 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों की होगी टीबी जांच’
Thu, 12 Dec 2024 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
चंबा। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की विशेष रूप से टीबी जांच की जाएगी। इसके अलावा टीबी रोगियों के पारिवारिक सदस्य, कुपोषित व्यक्ति, शुगर और एचआईवी इत्यादि गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों की भी इस अभियान में टीबी की जांच की जाएगी। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों की ओर से भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आकलन भी किया और महत्वाकांक्षी जिला के अंतर्गत चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की और इसकी प्रगति बढ़ाने के लिए कहा। स्वास्थ्य संस्थान में ड्रेसकोड, सफाई व्यवस्था, पेशेंट केयर और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यकर्मों की चर्चा की। इसमें प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनायों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शामलाल, डॉ. सचिन, डॉ. नवदीप राठौर, डॉ. कुलभूषण, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहन सिंह, डॉ. सुरेश, डॉ. शिव राज और डाॅ. नरेंद्र सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भी उपस्थिति रहे।