फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   All citizens should participate in the first phase of Census-2027

Chamba News: जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सभी नागरिक बनें भागीदार

Thu, 04 Jun 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
All citizens should participate in the first phase of Census-2027
सेल्फ एन्यूमरेशन से स्वयं अपलोड करें अपनी जानकारी : मुकेश रेपसवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
जनगणना किसी भी देश की सबसे व्यापक और महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया होती है। यह केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्वरूप का विस्तृत चित्र प्रस्तुत करती है। सरकार की ओर से बनाई जाने वाली अधिकांश विकास योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों का आधार जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही होते हैं। जनगणना-2027 देश की पहली पूर्णतया डिजिटल जनगणना होगी। यह आधुनिक तकनीक और नागरिक सहभागिता के माध्यम से अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 की एक विशेषता स्व गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) सुविधा है। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित डिजिटल पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे जो जनगणना कर्मियों द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व यानि 1 से 15 जून तक सक्रिय रहेगा। परिवार के मुखिया का नाम तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी क्योंकि बाद में इनमें संशोधन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रश्नावली भरने के बाद नागरिकों को अपनी दर्ज की गई जानकारी की अनुभागवार समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे तथा जानकारी को ड्राफ्ट के रूप में भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। जनगणना में एकत्र की गई सभी जानकारी पूर्णतया गोपनीय रखी जाती है। https://we.tl/t-UR9TL0UMriwD262A के जरिये सेल्फ एन्यूमरेशन से स्वयं अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed