फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Alia topped the speech competition.

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में आलिया रहीं अव्वल

Fri, 08 May 2026 11:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
Alia topped the speech competition.
चंबा के रावमापा बगढार में प्रतियोगिता के बाद छात्र और स्टाफ
डलहौजी/बनीखेत/चंबा। राजकीय उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढार में वीरवार को आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट के सौजन्य से अंतर विद्यालय छात्रा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी, बनीखेत, बाथरी, बगढार और समलेउ की विभिन्न छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंबा के डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंबा विकास महाजन रहे। मुख्य अतिथि का स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अनुपमा आनंद और उनके स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। अंग्रेजी भाषा में हुई इस भाषण प्रतियोगिता में पॉजिटिव एंड नेगेटिव इंपैक्ट ऑफ सोशल मीडिया ऑन स्टूडेंट्स एंड हाऊ टू कंट्रोल इट्स मिसयूज रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवदुर्गा ट्रस्ट एक स्वयंसेवी संस्था है जो जरूरतमंद लड़कियों को छात्रवृत्तियां प्रदान करके उनका मनोबल बढ़ाती है। कार्यक्रम में बगढार स्कूल की छात्राओं ने पहाड़ी नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। भाषण प्रतियोगिता में डलहौजी स्कूल की छात्रा आलिया पहले, दूसरे स्थान पर बगढार स्कूल की छात्रा मान्या और तीसरे स्थान पर भी बगढार स्कूल की छात्रा एलमस आनंद रहीं। विजेताओं को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये की राशि ट्रस्ट की ओर से प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed