फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aim to plant one lakh saplings by 2030

वर्ष 2030 तक एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

Fri, 04 Jun 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Aim to plant one lakh saplings by 2030
पौधारोपण करते हिंगराज चिराग। - फोटो : Chamba
चंबा। पर्यावरण से विशेष लगाव रखने वाले हिंगराज चिराग की पहचान पेड़ों वाले मास्टर के तौर पर बन गई है। अब तक हिंगराज चिराग करीब सात हजार से अधिक पौधे रोप चुके हैं। हिंगराज चिराग सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्हेल में बतौर टीजीटी आर्ट्स तैनात हैं। उनकी धर्मपत्नी चंपा शर्मा भी इसी स्कूल में बतौर प्रवक्ता अर्थशास्त्र के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की जंग में चंपा शर्मा ने घर में बैठकर जहां बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया तो वहीं शेष समय का इस्तेमाल कर फेस मास्क तैयार किए। वहीं, दूसरी तरफ हिंगराज ने लॉकडाउन की अवधि में कोविड नियमों का पालन करते हुए वर्ष 2020 में एक हजार पौधे रोपे। वर्ष 2021 में भी अब तक पांच सौ से अधिक पौधे ग्रामीणों के साथ मिलकर रोप चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पौधरोपण अभियान की शुरुआत हिंगराज ने वर्ष 1987 में की थी। तब से यह अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पांच जून 2030 तक करीब एक लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिन्हें पेड़ों के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। चिराग गांव डिभरू तहसील सलूणी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed