फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   agriculture

जनजातीय क्षेत्र होली में राजमाह की फसल पर गहराया संकट

Sun, 02 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
agriculture
होली (चंबा)। बारिश न होने से जनजातीय क्षेत्र होली की प्रमुख फसल राजमाह बरबाद होने की कगार पर है। हालत यह है कि राजमाह के पौधे सूखने लगे हैं। इसके चलते किसान परेशान हैं। बारिश न होने से राजमाह के साथ माह, कुल्थ और मक्की की फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इलाके की प्रमुख फसलों में राजमाह रहता है। हर साल यहां से करीब दो सौ क्विंटल राजमाह बाहरी जिलों और राज्यों के लिए जाता है। वही, दूसरी ओर यहां पांच साल से जहां कृषि प्रसार अधिकारी का पद खाली चल रहा है, वहीं, दूसरी तरफ उद्यान विभाग के प्रसार अधिकारी की कुर्सी भी अधिकारी के इंतजार में है। इलाके के किसानों में राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी प्रकाश, रमेश कुमार, रोशन लाल, कल्याण चंद, किशन दास, धर्म सिंह, प्रकाश चंद, प्रताप चंद, पवन कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार का कहना है कि राजमाह की फसल बारिश के चलते सूखने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अधिकतर ग्रामीण खेतीबाड़ी से ही अपनी आजीविका अर्जित करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सिंचाई के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के किसानों को नहीं है। यहां काफी समय से अधिकारियों के पद खाली चल रहे हैं। किसानों और बागवानों ने सरकार से मांग की है कि होली में सिंचाई योजना की जानकारी संबंधित शिविर आयोजित किया जाए, ताकि किसानों की फसलें इस तरह से बर्बाद न हों।
विज्ञापन

एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। कहा कि अधिकारियों के पद रिक्त होने को लेकर उच्च स्तर पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed