फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   agitation decision

मुख्यमंत्री के चंबा दौरे पर आने पर एसपीओ करेंगे घेराव

Sun, 02 Oct 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
agitation decision
चंबा। जिला चंबा के सीमांत क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले एसपीओ ( विशेष पुलिस अधिकारी) चंबा दौरे पर आने पर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। इसके लिए एसपीओ कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में सेवाएं देने वाले 500 एसपीओ वेतन बढ़ोत्तरी और ठोस नीति बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांग को अनसुना किया है। अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री इसी माह आठ तारीख को चंबा में आने वाले हैं। चंबा में घेराव करने का एसपीओ ने निर्णय लिया है। पिछले पांच साल से संघ बार-बार सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करता रहा। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने उनकी एक ना सुुनी। इतना ही नहीं वे 27 बार इस मसले के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं। हर बार मात्र आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

कहा कि जब हरियाणा में राज्य सरकार और जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार एसपीओ को सम्मानजनक मानदेय और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है तो हिमाचल प्रदेश की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पा रही है। महंगाई के दौर में उन्हें मात्र 6,000 रुपया मासिक वेतन दिया जा रहा है। चंबा दौरे के दौरान अगर मुख्यमंत्री ने एसपीओ के लिए कोई घोषणा नहीं की तो 500 एसपीओ सामूहिक तौर अपना त्यागपत्र दे देंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में परिवार सहित सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed