{"_id":"66141b355fc137895a0834e5","slug":"after-two-months-corporation-buses-ran-on-six-routes-of-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122246-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो माह के बाद पांगी के छह रूटों पर दौड़ीं निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो माह के बाद पांगी के छह रूटों पर दौड़ीं निगम की बसें
Mon, 08 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के लोगों को दो माह बाद अब एचआरटीसी की बस सेवा की सुविधा मिलेगी। घाटी में सोमवार से एचआरटीसी की बस सेवा कुछ रूटों पर शुरू की गई।
एचआरटीसी प्रबंधन ने साफ किया है कि मार्गों को पूरी तरह से बहाल करने के बाद मिलने वाले लोनिवि और बीआरओ के फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही शेष रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
पांगी के 6 रूटों की फिटनेस रिपोर्ट के बाद सेचू, उदीन हिल्लू, रेई मिंधल, हुड़ान भुटोरी, किलाड़-साच हेलीपैड, किलोड़ से पुर्थी, सुगलवास तक सोमवार को बस सेवा बहाल कर दी गई है। धरवास पुल के समीप मार्ग बाधित होने के कारण लूज, धरवास और सुराल भटौरी दो दिन के भीतर सेवाएं बहाल की जा सकती है। निगम के चालक और परिचालक पांगी मुख्यालय किलाड़ में पहुंच गए हैं। दिसंबर में हिमपात के बाद से पांगी में बस सेवाएं बंद हो गई थीं। लोगों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा था। जिन रूटों पर बसों में करीब 70 से 80 रुपये किराया लगता है। वहां लोगों को टैक्सियों या निजी वाहनों में 200 से 300 रुपये खर्च कर घाटी में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों जगत राम, पवन कुमार, अरविंद कुमार, लक्ष्मी चंद, देशराज, अशोक कुमार, संत राम, चेतराम, बृज लाल, चमन लाल ने कहा कि निगम ने बस सेवाएं शुरू कर लोगों को राहत दी है। सब डिपाे अड्डा प्रभारी किलाड़ संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को पांगी घाटी के 6 रूटों पर एचआरटीसी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
--