फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After four days, darkness has disappeared from 200 villages, 53 roads including highways have been restored, 18 routes are still closed

Chamba News: चार दिन बाद 200 गांवों से छंटा अंधेरा, हाईवे समेत 53 सड़कें बहाल, 18 मार्ग अब भी बंद

Wed, 06 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
After four days, darkness has disappeared from 200 villages, 53 roads including highways have been restored, 18 routes are still closed
चंबा में बारिश के चलते बग्गा के पास बंद पड़ा एनएच।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जिले में 40 ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने से चार दिन बाद 200 गांवों से अंधेरा छंट गया है, जबकि दस गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं, बारिश से बंद पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे समेत 71 में से 53 मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। अब सिर्फ 18 मार्ग ही बंद है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 8:00 बजे बग्गा के समीप पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया। सड़क का यह हिस्सा एनएचपीसी के अधीन आता है। एनएचपीसी की मशीनरी ने मौके पर पहुंचकर कर करीब 9:00 बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। वहीं, देर रात बारिश होने के कारण साहो, गुराड़ और तेलका क्षेत्र में पांच गोशालाओं और पांच घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी बारिश के दौरान सतर्क रहने के निर्देश लोगों को दिए हैं। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


चुराह में दो गोशालाएं और एक मकान क्षतिग्रस्त
चंबा। उपमंडल चुराह में बारिश के कारण नंद लाल निवासी गांव धानुई की गोशाला पर पेड़ गिरा है। इससे गोशाला को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा नगाली पंचायत में निधिया राम का कच्चा स्लेटपोश मकान भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्राम पंचायत टपर में भी एक महिला की गोशाला की छत गिर गई है। द्रबड़ गांव में सुरक्षा दीवार गिरने से घर को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed