फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After Diwali, pollution in the city's air will be investigated

Chamba News: दिवाली के बाद शहर की हवा में प्रदूषण की होगी जांच

Fri, 17 Nov 2023 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Nov 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, pollution in the city's air will be investigated
रेस्पिरेबल डस्ट सैंपलर मशीन।संवाद
चंबा। चंबा शहर के वातावरण की शुद्धता जांचने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में मशीन स्थापित कर दी है। यह मशीन 15 दिन तक शहर के वातावरण से हवा के कणाें के सैंपल लेगी।
विज्ञापन

इन्हें जांच के लिए धर्मशाला स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यहां शहर की हवा की शुद्धता की जांच की जाएगी। दिवाली पर पटाखों से पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचा है, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। दिवाली से अगले दिन हवा के कणों के छह सैंपल धर्मशाला भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द चंबा पहुंच सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहर के वातावरण की शुद्धता पर नजर रख रहा है। नियमित रूप से हवा के कणों के सैंपल भरे जा रहे हैं। दिवाली पर शहर में जमकर आतिशबाजी की गई थी। इससे वातावरण को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका पता अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से लगाई गई हवा से धूल के सैंपल लेने वाली मशीन की रिपोर्ट आने पर लगेगा।
विज्ञापन


चंबा शहर के बीच यह मशीन स्थापित की गई है। रोजाना बोर्ड के अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। पिछले दिनों शहर के आसपास के जंगलों में आग भी फैली थी। ऐसे में वातावरण प्रदूषित होने की संभावना बढ़ गई थी। छह नवंबर से लगाई गई यह मशीन 20 नवंबर तक शहर में वातावरण का प्रदूषण जांचने के लिए सैंपल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि वातावरण में प्रदूषण की जांच करने के लिए हवा के कणों के सैंपल लेकर धर्मशाला भेजे जा रहे हैं। बीस नवंबर तक मशीन को शहर में सैंपल लेने के लिए स्थापित किया गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed