{"_id":"66a1329d22a542c7eb0dd744","slug":"after-calling-1100-the-vehicle-brought-the-cylinder-after-one-and-a-half-months-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129673-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 1100 नंबर पर फोन करने पर डेढ़\n\nमाह बाद सिलिंडर लेकर आई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 1100 नंबर पर फोन करने पर डेढ़ माह बाद सिलिंडर लेकर आई गाड़ी
Wed, 24 Jul 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी परिक्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी समय पर न आने से लोग काफी परेशान थे। 1100 नंबर पर फोन करने के बाद बुधवार को डेढ़ माह बाद घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी आई।
दरअसल, पिछले कई दिन से गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आ रही थी। ऐसे में लोगों के गैस सिलिंडर खाली थे। दो-दो महीने तक गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आती है। अगर गैस एजेंसी के मालिक से बात करो तो उनका भी सही जवाब नहीं मिलता है। बैली पंचायत के उप प्रधान बैली जैसी राम ने कहा कि लूना, डुहका, नैनीखड्ड पंचायत के कुछ गांव कैहलु, रैना के उपभोक्ता काफी परेशान थे। लोग हर मंगलवार को सड़क पर खाली सिलिंडर लेकर बैठे रहते हैं, लेकिन गाड़ी नहीं आती है। जब ग्रामीणों ने बुधवार को 1100 नंबर पर कॉल की उसके बाद गैस सिलिंडर की गाड़ी आई।
--