फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Admit card issued to Kangra-Chamba candidates for Agniveer recruitment process

Chamba News: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए कांगड़ा-चंबा के उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी

Wed, 19 Jun 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Admit card issued to Kangra-Chamba candidates for Agniveer recruitment process
चंबा। चंबा और कांगड़ा जिले से दूसरे चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया 27 जून से 8 जुलाई तक सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में होगी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने सभी अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे हैं।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि कांगड़ा और चंबा जिलाें से दूसरे चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 27 जून से 08 जुलाई तक धर्मशाला में होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में लॉगइन कर प्रिंट ले सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती मैदान में सक्रिय डेटा के साथ स्मार्ट फोन लाना अनिवार्य होंगे। कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि सेना भर्ती प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत, निष्पक्ष और पारदर्शी है आवेदक किसी भी दलालों से संपर्क न करें, वे भर्ती प्रक्रिया में आपको मदद नहीं कर सकते।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed